गोविंदपुर में मजदूरों का आरोप – न्यूनतम मजदूरी मांगी तो बंद करा दिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम, 400 में काम करने का दबाव

बेरमो: सीसीएल स्वांग-गोविंदपुर प्रबंधन के अधीन बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर एफ पंचायत के लहरियाटांड़ गांव के समीप कोनार नदी किनारे निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों का आरोप है कि न्यूनतम मजदूरी और श्रम अधिकारों की मांग उठाने के बाद 19 सितंबर […]
कोनार डैम से आज रात 9 बजे छोड़ा जाएगा 5000 क्यूसेक पानी, नदी किनारे बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी

बेरमो: डीवीसी कोनार डैम से आज रात पानी छोड़े जाने को लेकर बड़ी सूचना जारी की गई है। डीवीसी कोनार परियोजना प्रबंधन के अनुसार आज रात 9 बजे से डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कोनार डैम से 1100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन जलाशय में पानी के […]
डीएवी कथारा में ‘सीसीएल विद्या सारथी’ कोचिंग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में शनिवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर पहल ‘सीसीएल विद्या सारथी’ कोचिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीसीएल कमांड एरिया के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। समारोह […]
बोकारो थर्मल में बड़ा हादसा टला: थाना के पास सड़क पर गिरा 220 वोल्ट का हाईटेंशन तार, स्कूल के सैकड़ों बच्चों की जान बाल-बाल बची

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना के समीप से डीवीसी मध्य विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डीवीसी के एफएम-33 बिल्डिंग के पास तेज आंधी-पानी और गरज के दौरान 220 वोल्ट का विद्युत तार पोल से टूटकर सीधे सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। […]
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के HOP मनीष खेत्रपाल ने सांसद कालीचरण सिंह से की शिष्टाचार भेंट

परियोजना गतिविधियों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा। टंडवा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के हेड ऑफ प्रोजेक्ट (HOP) मनीष खेत्रपाल एवं एजीएम (एचआर) तन्मय दत्ता ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की परियोजना गतिविधियों, क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों तथा […]
महिला सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

ललपनिया/गोमिया: पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार, 26 सितंबर को गोमिया प्रखंड के ललपनिया में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन सह संकुल संगठनों की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला समूहों की सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री का पारंपरिक […]
कथारा लोकल सेल में विस्थापितों की राशि में हेराफेरी का आरोप, उठे गंभीर सवाल।

बेरमो: सीसीएल कथारा कोलयरी द्वारा संचालित लोकल आरोएम (लोकल सेल) में विस्थापितों के हक अधिकार की राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और हेराफेरी का मामला सामने आया है। कथारा स्थित बांध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं विस्थापित आंदोलनकारी बबलू कुमार यादव ने कोल कमेटी, दलालों और बिचौलियों पर लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप […]
ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान चोटिल खिलाड़ी की मौत, क्षेत्र में शोक।

बेरमो: शुक्रवार को बीटीपीएस क्षेत्र के बजरंग क्लब न्यू बस्ती की ओर से आयोजित डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की चोट लगने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान साड़म स्थित खम्हरा गांव निवासी 45 वर्षीय कजरा मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे […]
इचाक में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 40 टीमें ले रहीं हिस्सा।

खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की जरूरत, उद्घाटन मैच में बेलहरी और उमाधांकी की टीम भिड़ीं गिद्धौर (चतरा) प्रखंड अंतर्गत इचाक गांव स्थित ललकीमाटी खेल मैदान में शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, पूर्व मुखिया किरण देवी, समाजसेवी बसंत नारायण […]
जिले में जमीन की प्लॉटों का होगा डिजिटल सर्वे

चतरा: जिले में खेतों का डिजिटल सर्वे का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की दिशा-निर्देशों के तहत यह सर्वे कराया जा रहा है, जिसकी कमान जिला कृषि विभाग संभाल रहा है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य खेतों की सटीक स्थिति, वहां उगाई जा रही फसलों का प्रकार और जमीन के इस्तेमाल […]