परियोजना गतिविधियों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा।
टंडवा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के हेड ऑफ प्रोजेक्ट (HOP) मनीष खेत्रपाल एवं एजीएम (एचआर) तन्मय दत्ता ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की परियोजना गतिविधियों, क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों तथा स्थानीय समुदाय के हित में संचालित विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने परियोजना की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र के समग्र विकास में एनटीपीसी की सहभागिता से संबंधित जानकारी साझा की।मनीष खेत्रपाल ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
