Home » News Update » इचाक में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 40 टीमें ले रहीं हिस्सा।

इचाक में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 40 टीमें ले रहीं हिस्सा।

खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की जरूरत, उद्घाटन मैच में बेलहरी और उमाधांकी की टीम भिड़ीं

गिद्धौर (चतरा) प्रखंड अंतर्गत इचाक गांव स्थित ललकीमाटी खेल मैदान में शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, पूर्व मुखिया किरण देवी, समाजसेवी बसंत नारायण सिंह, शिक्षक वीरेंद्र भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच इटखोरी प्रखंड के बेलहरी एवं गिद्धौर प्रखंड के उमाधांकी की टीम के बीच खेला गया।

मौके पर अतिथियों ने कहा कि पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

टूर्नामेंट अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा फुटबॉल और जर्सी भी प्रदान किया जाएगा।

मौके पर क्लब के सदस्य, खिलाड़ी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आमीर सुहैल की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal