Home » News Update » ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान चोटिल खिलाड़ी की मौत, क्षेत्र में शोक।

ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान चोटिल खिलाड़ी की मौत, क्षेत्र में शोक।

बेरमो: शुक्रवार को बीटीपीएस क्षेत्र के बजरंग क्लब न्यू बस्ती की ओर से आयोजित डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की चोट लगने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान साड़म स्थित खम्हरा गांव निवासी 45 वर्षीय कजरा मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। बताया गया कि टूर्नामेंट में हांसदा इलेवन और टुडू बीबीआर के बीच मुकाबला चल रहा था। इसी दौरान कजरा मुर्मू चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों और आयोजकों में शोक की लहर दौड़ गई। कजरा मुर्मू फुटबॉल के प्रति काफी रुचि रखते थे और क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे। उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सूरज लाल सिंह, समाजसेवी शेखर प्रजापति, उपमुखिया पंकज जैन, यूथ सेंटर होसिर के सनत प्रसाद, अजीत सहाय, विद्यानंद प्रसाद, पाचुलाल यादव, प्रवीण चंद, धीरज कुमार, मितभाषी प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, प्रताप वर्मा सहित उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal