Home » News Update » महिला सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

महिला सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

ललपनिया/गोमिया: पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार, 26 सितंबर को गोमिया प्रखंड के ललपनिया में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन सह संकुल संगठनों की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला समूहों की सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

सम्मेलन में गोमिया, महुआटांड़, चतरोचट्टी, तिलैया, तुलबुल एवं सरहचिया क्लस्टर की महिला समितियों की सदस्य शामिल हुईं। इस दौरान आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार के अवसर तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महिला समूहों की सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूह सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला भी हैं।

मंत्री ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से परिवार, समाज और गांवों के विकास को नई दिशा मिल रही है। महिलाओं को अवसर, संसाधन और सम्मान देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal