बेरमो: डीवीसी कोनार डैम से आज रात पानी छोड़े जाने को लेकर बड़ी सूचना जारी की गई है। डीवीसी कोनार परियोजना प्रबंधन के अनुसार आज रात 9 बजे से डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल कोनार डैम से 1100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन जलाशय में पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए डिस्चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कोनार नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों, किसानों और मवेशी पालकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदी के करीब न जाएंl प्रबंधन ने कहा है कि यह एहतियाती कदम है। कल सुबह क्षेत्र में बारिश की स्थिति और कोनार जलाशय के जलस्तर की समीक्षा करने के बाद पानी छोड़ने को लेकर अगला निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
