तेनुघाट: श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट में चित्रगुप्त पूजा बुधवार 11 नवंबर को मनाई जाएगी। पूजा की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों ने पूजा स्थल पर एक बैठक की। बैठक में परिवार के सदस्यों को सशक्त एवं संगठित बनाने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा की जाएगी। पूजा के बाद दोपहर एवं रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। पूजा को सफल बनाने में परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। बैठक में सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, पंकज सिन्हा, सुनील कुमार, संतोष कटरियार, पवन सिन्हा, कुंदन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बताते चले कि श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट एवं चित्रगुप्त महा परिवार तेनुघाट के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा बुधवार 11 नवंबर को मनाई जाएगी।

