Home » News Update » सोहराय पर्व झारखंड की पहचान, अस्मिता और समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक : डॉ. जयराम महतो

सोहराय पर्व झारखंड की पहचान, अस्मिता और समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक : डॉ. जयराम महतो

रामगढ़: जिले के कुंदरूकला नवाडीह में मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बरदखूंटा सह सोहराय मेला समिति के तत्वावधान में पारंपरिक बरदखूंटा सह सोहराय मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो डॉ. जयराम कुमार महतो शामिल हुए।

 

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. जयराम महतो ने कहा कि सोहराय पर्व झारखंड की पहचान, अस्मिता और समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से कृषि संस्कृति और पशुधन से जुड़ा हुआ है। फसल कटाई के बाद पशुधन के सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार तथा सुख-समृद्धि की कामना के साथ इसे मनाया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि सोहराय केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि झारखंड की परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। ऐसे पारंपरिक पर्व और मेले हमारी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

 

डॉ. महतो ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और सोहराय पर्व झारखंड की शान है।

 

कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा JLKM के केंद्रीय, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गुलाम सरवर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal