तेनुघाट: तेनुघाट में रविवार को पूरे धूमधाम और आस्था पूर्वक मां काली की पूजा की गई। हर साल की भांति इस वर्ष भी छोटा चौक पर मां काली की प्रतिमा रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा की गई। शाम से ही लोग मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए आने लगे। रात्रि में पूजा होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। काली पूजा में वरिष्ठ अधिवक्ता सह समाजसेवी समीर कुमार सामंता, पंकज कुमार सिंह, आनंद श्रीवास्तव, शालिग्राम प्रसाद, शशि मिश्रा, कुंदन झा, रविन्द्र नाथ बोस सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

