Home » News Update » 25 साल की परंपरा कायम कथारा चार नंबर में उमड़ा आस्था का सैलाब सैकड़ो ने ग्रहण किया मां काली का खिचड़ी भोग

25 साल की परंपरा कायम कथारा चार नंबर में उमड़ा आस्था का सैलाब सैकड़ो ने ग्रहण किया मां काली का खिचड़ी भोग

कथारा: कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप का प्रांगण सोमवार को भक्ति आस्था और भाईचारे से सराबोर नजर आया। काली पूजा समिति के सौजन्य से महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन कोई एक-दो साल का नहीं बल्कि करीब 25 वर्षों से लगातार बिना रुके होता आ रहा है जो अब क्षेत्र की पहचान बन चुका है।सुबह से ही मंडप में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी कतार में बैठकर महाप्रसाद ग्रहण करते नजर आए। समिति के कार्यकर्ता पूरी व्यवस्था में लगे थे ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और मां काली का आशीर्वाद लिया।आयोजन में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र, पगड़ी देकर उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार,अमरेंद्र कुमार, स्टाफ ऑफिसर अभिजीत दत्ता, समाजसेवी सूरज लाल सिंह, थाना प्रभारी राहुल कुमार राम, आई ई एलथाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, विक्रम कुमार सहित कई मीडिया साथी, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।सभी अतिथियों ने मां काली के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा की काली पूजा समिति द्वारा 25 वर्षों से लगातार खिचड़ी भोग का आयोजन करना वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक है। यह सिर्फ भोग वितरण नहीं है बल्कि यह सामाजिक एकता भाईचारे और मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां अमीर-गरीब छोटा-बड़ा सब एक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, यही हमारी भारतीय संस्कृति की असली ताकत है।उन्होंने आगे कहा की ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। सीसीएल कथारा क्षेत्र प्रबंधन हमेशा क्षेत्र के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों सामाजिक कार्यों और विकास में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। मैं समिति के सभी सदस्यों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए दिल से बधाई देता हूं और मां काली से प्रार्थना करता हूं कि पूरे कथारा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।समिति के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 25 साल पहले कुछ लोगों ने मिलकर छोटे स्तर पर इस आयोजन की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे लोगों का सहयोग बढ़ता गया और आज यह आयोजन एक बड़े महोत्सव का रूप ले चुका है। हर साल काली पूजा के बाद खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों से लोग पहुंचते हैं।

कार्यक्रम के अंत में काली पूजा समिति के सदस्यों ने महाप्रबंधक, सभी पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया साथियों और हजारों श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह परंपरा 25 वर्षों से लगातार चली आ रही है और आगे भी ऐसे ही चलती रहेगी।मौके पर समिति के एम ऐन सिंह,विजय सिंह, देवाशीष आश,राजीव पाण्डेय, विजय यादव,पवन सिंह,राजेश पाण्डेय, संतोष सिन्हा,सुजीत मिश्रा,तापेश्वर चौहान,मोनू कुमार, विक्की चौहान, कमलकांत सिंह,चाणक्य,अस्वनी कुमार,मुकेश गिरी,अर्जुन करमाली,सुरेश ठाकुर,सी एस प्रसाद, रंजीत सिंह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal