नबीनगर (औरंगाबाद): आगामी हनुमत कथा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को नबीनगर स्थित बागेश्वर धाम सरकार कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूर्यवंश सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य यजमान मुकेश कुमार सिंह ने हनुमत कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान कथा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही।
बैठक में नबीनगर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कथा स्थल तक पहुंचने वाले विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की गई, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में यजमान धनंजय कुमार सिंह, सुरेश सोनी, प्रिंस प्रताप, शिक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल, संतोष कुमार, परमेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शालेंद्र सिंह, ऋतुराज, रणदीप कुमार, संजय सिंह, अरुण सिंह, शैलेश कुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार, पिंटू सिंह, विजय सिंह एवं दुदून सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सभी लोगों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ हनुमत कथा के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
