Home » News Update » मुखिया द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी को किया गया सम्मानित

मुखिया द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी को किया गया सम्मानित

तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अतर्गत रांगामाटी, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में पतकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नारायण गंजू ने विद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

 

इस दौरान मंच पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दुर्गा प्रसाद सोरेन ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विद्यालय की सेवा की, जो सभी के लिए प्रेरणा है।

 

29 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन, विद्यालय ने दिया सम्मान-पत्र उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय रांगामाटी के लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन 29 वर्ष से अधिक की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय परिवार ने गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान-पत्र देकर भावभीनी विदाई दी।

श्री दुर्गा प्रसाद सोरेन का जन्म 15 अक्टूबर 1966 को ग्राम + पो० अरजुवा, प्रखण्ड-पेटरवार, जिला-बोकारो में एक साधारण किसान दम्पति रसीक राम सोरेन एवं झुमरी देवी के यहाँ हुआ।

 

उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर 22 जनवरी 1997 को +2 उच्च विद्यालय कसमार में हुई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में सेवा दी – 12-08-2023 से 31-10-2026 तक – उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय रांगामाटी मैं से सेवा दिया।

उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन, मधुर व्यवहार एवं सहयोग की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal