Home » News Update » पुलिस ने झिरके मनीष रविदास काण्ड का किया उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी

पुलिस ने झिरके मनीष रविदास काण्ड का किया उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी

तेनुघाट: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि झिरकी रविदास टोला के ग्रामीणो के द्वारा सूचित किया गया की मनीष कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता युगेश्वर रविदास थाना गोमिया को घर में चाकू से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है । इस सूचना पर पुलिस द्वारा ग्रामीणो के मदद से कथारा होस्पिटल इलाज के लिए लाया गया था । जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के पिता युगेश्वर रविदास के फर्दब्यान के आधार पर गोमिया (कथारा ओपी) में अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया । काण्ड का उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह बेरमो के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठन किया गया । काण्ड अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना एवं घटना स्थल के आसपास पाये गये सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध-बिनोद रविदास उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० शिवनाथ रविदास सा० होसिर गोरिया टोला थाना गोमिया जिला बोकारो को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया । जिनके द्वारा पूछताछ में कहा गया कि रामगढ़ की एक लड़की से पाँच-छः साल से इनका प्रेम संबंध है तथा उससे शादी भी तय हो गयी है । कुछ दिन से वह लड़की इससे सही ढंग से बात नहीं कर रही थी तो इन्हे शक हुआ तो वह उसके भाई से उसका कॉल डिटेल का स्क्रिन सॉट मांगा गया । जो बिते सोमवार को समय करीब आठ बजे सुबह दिया तो इन्हे पता चला कि उसके ममेरे भाई मनिष कुमार दास से काफी समय तक बात करती है । इससे इनको अपने ममेरे भाई मनिष पर काफी गुस्सा आया क्योकि मनिष जानता था कि वह इस लड़की से प्रेम करता है । इनके दिमाग में आया कि इनका ममेरा भाई मनीष सबकुछ जानते हुए इनके साथ गद्दारी कर रहा है । तो ये मनीष का खात्मा करने के लिए ये अपने मन मे ठान लिया तथा लगभग दस बजे गोमिया जाकर एक नोकिला सुआ जैसा नोकिला टेकुआ लोहार से बनवाये तथा वही ग्लोब्स भी खरीदे और घर आ गये । लगभग डेढ़ बजे ये अपने माँ के साथ मोटर साईकिल से अपने मामा घर झिरकी आये तथा मनिष को फोन किये तो वो बोला कि खाना खाकर नया वाला मकान में है । इस पर ये मनिष के घर के पास गये तथा मोटर साईकिल के डिकी में रखा योजना के अनुसार तीन चाकु एवं लोहे का टकुआ ग्लब्स पोलोथिन में लेकर मनिष के घर के अंदर घुसे मनिष बीच कमरे में बैठा हुआ था । जिससे वह लड़की से बात करने के संबंध में पूछा तो वो इनसे बोला कि बात करेगा । इस बात पर इनको काफी गुस्सा आ गया और अपने साथ लिए चाकु एवं टकुआ से मनिष के गर्दन पर कई वार कर उसका हत्या कर दिये और मोटरसाईकिल से झिरकी की ओर भाग गये । उधर ही बांस झाडी के पास स्थित गढ़ा/तालाब में अपना हाथ पैर धोये तथा उपर पहना हुआ कपडा जींस टी शर्ट गमछी एवं चाकू वही फेक दिये । अन्दर पहना हुआ टी शर्ट एवं पैजामा पर ये मोटर साईकिल से अपना घर आ गए । इस बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आगे बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्षय एकत्रित कर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । पूछताछ के दौरान शुरू में तो उसने बरगलाने की कोशिश की मगर बाद में उसने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या करने की बात स्वीकार की । इसके बाद उसके निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य समाज सामान बरामद की गई है । जप्त समान घटना स्थल से 01 टकुआ, तीन चाकू, टी शर्ट, गमछा, मोटरसाइकिल को विधिवत एफ एस एल एवं फिंगर प्रिंट के टीम के द्वारा जप्त किया गया है ।

 

स्वीकारोक्तिो ब्यान के आधार परः-

 

1. उजला जैसा जिन्स खुन लगा हुआ।

 

2. हल्का हरा उजला रंग का गोल गला का फुट टी शर्ट खुन लगा हुआ। 3. उजला रंग का गमछी एक खुन का धब्बा जैसा लगा हुआ।

 

4. लाल रंग का गमछी एक

5. घटना में प्रयुक्त चाकु -03 खुन लगा हुआ।

 

6. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल रजिट्रेशन सं०-JH02BM-9583

 

शामिल पुलिस पदा०/ सशस्त्र बलः-

पुलिस निरीक्षक महेश प्र० सिंह गोमिया अंचल,

ओ० पी० प्रभारी कथारा पु० अ० नि० राजेश प्रजापति, पु० अ० नि० प्रफुल्ल कु० महतो थाना प्रभारी आई ई एल, पुo अo निo अभिषेक कुमार आई ई एल, शशि शेखर थाना प्रभारी ललपनिया, अजीत कुमार ओपी प्रभारी तेनुघाट, नित्यानंद भोक्ता थाना प्रभारी गोमिया, रवि चौरसिया, कृष्णा नंद पाठक सहित सशस्त्र बल शामिल थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal