Home » Bihar » स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नहीं बना नवसृजित विद्यालय का भवन:कुटुंबा विधायक

स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नहीं बना नवसृजित विद्यालय का भवन:कुटुंबा विधायक 

औरंगाबाद: जिले के कुटुंबा विधायक राजेश राम ने कुटुंब विधानसभा अंतर्गत प्रखंड नवीनगर के विभिन्न गांवों के हरिहरपुर,बेलागोरया, एवं सिकरीयातन, में नवसृजित विद्यालय का भवन अब तक न बनने का मुद्दा विधानसभा में मजबूती से उठाया उन्होंने बताया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हेतु भूमि अपर्यात के कारण भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। जबकि यह प्रतिवेदन वर्ष 2023/24 से ही जा चुका है। किन करणों से आ रहा है कि प्रतिवेदन भेजा गया है या मांग की गई है जबकी पहले से प्रतिवेदित है तो सरकार किस तरह से निराकरण करेगी यह हम जानना चाहते हैं। इस पर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभी जमीन उपलब्ध नहीं है सदस्य महोदय अपने प्रयास से भी वहां पर सरकार को जमीन उपलब्ध करवा दे तो हम लोग वहां पर मकान बनवा देंगे। एक जो सिकरीयातन है वहां पर भूमि उपलब्ध हो गई है वहां पर अगले वित्तीय वर्ष में जो 1महीने के बात शुरू हो रहा है उसमें हम लोग उसको बनवा देंगे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal