Home » News Update » झामुमो ने निकाला अधिकार मार्च: केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मांगा जवाब

झामुमो ने निकाला अधिकार मार्च: केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मांगा जवाब

झामुमो ने निकाला अधिकार मार्च

गिरिडीह में शुक्रवार को झामुमो ने झारखंडी अधिकार मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। मार्च के बाद शहर के टावर चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है।

आज भाजपा की तरफ से जो युवा आक्रोश रैली निकाली जा रही है उससे पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि झारखंड राज्य के 24 वर्षों में 17 वर्षों तक भाजपा ने शासन किया। इस बीच भाजपा ने अपने शासन काल में कितने युवाओं का भला किया।

जुमलेबाजी कर रही केंद्र सरकार

कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सालाना 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और 15 लाख काला धन खाते में आने की घोषणा सिर्फ जुमलेबाजी निकली और आज युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे लोगों को गिनाया।

कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल देखकर भाजपा हताश है। अपना वोट बैंक खिसकता देख भाजपाई राज्य सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal