Home » News Update » चंपाई सोरेन की नाराजगी पर क्या बोल गयीं सीता सोरेन… जानें

चंपाई सोरेन की नाराजगी पर क्या बोल गयीं सीता सोरेन… जानें

Ranchi : JMM छोड़ BJP में शामिल हो चुकी हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाराज हो चुके हैं। उनकी नाराजगी जायज है, क्योंकि जिस तरह से मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटाया गया, वह अमर्यादित था। उन्होंने अपने दर्द को साझा किया है। वहीं BJP में शामिल होना या न होना, यह पूरी तरह स उनकी मर्जी पर निर्भर करता है। सीता सोरेन ने उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से कही। मौके पर सीता सोरेन ने जमकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। युवा आक्रोश रैली में युवाओं को ही आने से रोका जा रहा है। बैरिकेडिंग में कंटीले तार तक लगा दिये गये हैं। लेकिन झारखंड के युवा मानने वाले नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal