Home » News Update » बोकारो ताप विद्युत केंद्र में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

बोकारो ताप विद्युत केंद्र में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन 

बोकारो। बोकारो ताप विद्युत केंद्र, स्थित तकनीकी भवन के सम्मेलन कक्ष शनिवार को राजभाषा कार्यशाला का आयोजित की गई। इस अवसर पर सुदीप्त भट्टाचार्य,महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ने आशुतोष पाण्डेय, उप प्रबंधक (राजभाषा) को उतरीय और संजीवनी वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया। सभागार में उपस्थित महाप्रबंधक (ओ एंड एम) , उप महाप्रबंधक(प्रशासन) व अन्य अधिकारीयों ने दीपप्रज्जवलन कर कार्यशाला का उद्दघाटन किया। वहीं बी जी होलकर,उप महाप्रबंधक(प्रशासन) ने सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए राजभाषा कार्यशाला पर अपना सुझाव दिए। साथ ही सभी को हिंदी में अधिक से अधिक से कार्य करने की बात कही और राजभाषा के नियम अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करने का प्रयास करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक(ओ एंड एम) ने सभी का प्रतिभागियों अभिनंदन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और अपनी मातृभाषा में जितनी सहजता से कर सकते है उतनी सरलता से किसी अन्य भाषा में नहीं। अपनी इच्छा शक्ति से हिंदी में कार्य करने की भावना को बनाए। आशुतोष पाण्डेय, उप प्रबंधक(राजभाषा) ने आज के राजभाषा कार्यशाला में राजभाषा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यालय में राजभाषा हिंदी को सरलता से व्यवहार मे लाने काअनुरोध कियाl वही अनुरोध सिंह,शैलेश गुप्ता , उप महाप्रबंधक ने अपनी कविता और गजलों से कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। इस कार्यशाला में नरेश मुरस्कर,सौभिक धारा, अखिलेंदु सिंह,अभिजीत डुले, तिताबुर रहमान,संदीप भगत, मोहबुल हक, मनीष कुमार, तपन दास, शाहिद इकराम

महाप्रबंधक (ओ एंड एम) भावेश खत्री, राकेश कुमार ,दीना नाथ शर्मा आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार सिन्हा, सहायक हिंदी अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) व महाप्रबंधक (प्रशासन) ने श्री पाण्डेय को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक (ओ एंड एम) के अनुमति से कार्यशाला को समाप्ती की घोषिणा कि गयी l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal