Home » News Update » डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह

डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रीय खेल दिवस पर

बोकारो ताप विद्युत केन्द के तकनीकी भवन में उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस. भट्टाचार्य, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बीजी होलकर, उपमहाप्रबंधक नरेश मुरास्कर, प्रबंधक सुनिल कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं महाप्रबंधक (ओएवंएम) ने शपथ पत्र अंग्रेजी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों को शपथ ग्रहण कराया। उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बीजी होलकर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होने वाले इन्डोर एवं आउटडोर खेलों के बारे में बताया। जिसमें, डीवीसी कर्मियों के लिये कैरम, चेस, बैडमिंटन, फुटबाल एवं स्कूली छात्रों हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोेजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में सहा. प्रबंधक (मा.सं.) अनुराग सिन्हा, उप प्रबंधक (सर्तकता) तारीक सईद, वरीय प्रबंधक (वित्त) सुशिल कुमार, एस के ओझा,, शाहिद इकराम, रवि सिन्हा, सूरज तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहें।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal