Home » News Update » चंपाई सोरेन के पीछे-पीछे ये दिग्गज नेता भी पहुंच गये दिल्ली

चंपाई सोरेन के पीछे-पीछे ये दिग्गज नेता भी पहुंच गये दिल्ली

Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन आज दिन के करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली पहुंच गये। वहां वे होटल ताज पैलेस में ठहरे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने किसी से भी मुलाकात नहीं की थी। गृह मंत्री अमित शाह या किसी और भाजपा नेता से भी मुलाकात की कोई खबर नहीं है। चंपाई सोरेन ने मीडिया को बताया कि वे दिल्ली में दो रोज तक रुकेंगे। जो भी फैसला होगा, जल्द ही उसका खुलासा करेंगे।

 

इधर, चंपाई सोरेन के पीछे-पीछे NDA के कुछ नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार BJP नेता अर्जुन मुंडा और AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो दिल्ली गये हैं। सुदेश महतो आज शाम पांच बजे के करीब गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात करेंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal