Home » News Update » अब Z-PLUS सुरक्षा घेरे में रहेंगे चंपाई, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

अब Z-PLUS सुरक्षा घेरे में रहेंगे चंपाई, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

Ranchi : दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंपाई सोरेन जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा (Z-PLUS security) देने का ऐलान किया गया है। दिल्ली से रांची पहुंचते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा (Z-PLUS security) दे दी जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंपाई सोरेन कल यानी 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में वे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी झारखंड के प्रभारी और असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साझा की है। हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया है। बीती रात JMM के दिग्गज आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। बैठक के बाद ही सीएम सरमा ने ऐलान कर दिया कि वो आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे। यहां याद दिला दें कि चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal