Home » News Update » कार्मिक कोषांग का डीडीसी ने किया बैठक। कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने का दिया निर्देश।

कार्मिक कोषांग का डीडीसी ने किया बैठक। कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने का दिया निर्देश।

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग गिरजा शंकर प्रसाद ने विधानसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर गठित कार्मिक कोषांग की पहली बैठक की। कार्मिक कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक कर कर्मियों के डाटा बेस तैयार करने, कर्मियों की उपलब्धता एवं कर्मियों की आवश्यकता सहित कई बिन्दुओं पर विचार- विमर्श किया।

डीडीसी सह वरीय नोडल पदाधिकारी ने बैठक में कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता शालिनी खालखो को डाटा बेस के आधार पर सभी कार्यालयों से कर्मियों का सत्यापन कराया जाय। इसके अलावा अगर किसी कार्यालय से कर्मी छूटे हुए, सेवानिवृत्त हुए हैं या स्थानांतरित हुए उनका डाटा संबंधित कार्यालय से सत्यापन के बाद अपडेट करें। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार समेत कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal