Home » News Update » राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीवीसी ने फुटबॉल मैच का किया आयोजन।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीवीसी ने फुटबॉल मैच का किया आयोजन।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित। विवेकानंद क्रीड़ा मैदान मे   

शनिवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया  

साथ ही साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजित किया गया । 

बेरमो: ज्ञात हो कि बोकारो थर्मल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर एवं आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाता है जिसमें कर्मचारियों द्वारा कैरम, चेस, बैडमिंटन एवं फुटबॉल खेलों का आयोजन होता रहा है । प्रतियोगिता के कैरम में प्रथम स्थान पर अतुन मंडल द्वितीय मोहम्मद कैफी, तृतीय स्थान पर संजय राय रहे । वही महिलाओं में प्रथम स्थान छाया कुमारी द्वितीय आरती रानी एवं तृतीय स्थान पर निशा कुमारी रही। वहीं स्कूली छात्रों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे एवं संत पॉल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनील महापात्र द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ पांडा एवं तृतीय स्थान पर अविनाश सिन्हा रहे। इसके अलावा बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर चंदन कुमार द्वितीय महापात्रा एवं तृतीय स्थान पर गुंजन कुमार रहे । इसके अलावा फुटबॉल मैच में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मैच खेला गया जिसमें कर्मचारियों की टीम ने एक गोल मार कर जीत हासिल की वही फुटबॉल टीम में अधिकारियों की तरफ से धुले सिद्धार्थ पांडा, सरफराज शेख, महबूबउल हक, शादाब अख्तर, एस आर शर्मा, राकेश कुमार इत्यादि रहे वहीं कर्मचारियों की ओर से विनय कुमार, सुब्रत पाल, जहीद रूल्लाह, रामनारायण, विकास विश्वास, शकील अनवर, रथीन मजुमदार, प्रेमचंद एक्का, हैबे सैमुअल्स, सुनील कुमार, शाहिद इकराम, अजीत चक्रवर्ती, राजा दत्त राय रहे । सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उपमहाप्रबंधक प्रशासन बीजी होलकर ने सम्मानित किया । उपमहाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाले सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बधाई दी एवं खेल को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए जोर दिया ।कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्रबंधक अनुराग सिन्हा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रबंधक मानव संसाधन रोहित कुमार, प्रबंधक सतर्कता तारीक सईद, एस ए अशरफ इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शाहिद इकराम एवं विकास विश्वास ने संयुक्त रूप से किया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal