Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 7 रजत पदक जीते

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 7 रजत पदक जीते

बेरमो : केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की 4 छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केंद्रीय विद्यालय नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कुल 7 रजत पदक जीते।

जितने वाले छात्रों में

निकिता कुमारी 30 सेकंड डबल अंडर रस्सी कूद,रिले में एक रजत पदक ,प्रियांशु कुमारी 30 सेकंड स्पीड रस्सी कूद रिले एक रजत पदक , प्रीति कुमारी 03 मिनट सहनशक्ति रस्सी कूद में एक रजत पदक , 30 सेकंड डबल अंडर रस्सी कूद रिले में एक रजत पदक, 30 सेकंड स्पीड रस्सी कूद रिले में एक रजत पदक, मनु कुमारी ने – 30 सेकंड डबल अंडर रस्सी कूद रिले में एक रजत पदक, 30 सेकंड स्पीड रस्सी कूद रिले में एक रजत पदक जीता। विद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य डॉ बी आर डे ने सभी छात्राओं का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को खेलकूद में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। अकादमिक के साथ-साथ सह पाठ्यगामी क्रिया-कलाप में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी विद्यार्थियों को इन बालिकाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर खेलकूद शिक्षिका मालती कुमारी, डॉ वी एन सिंह, राकेश पाठक, शशि रंजन समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal