Home » News Update » गणपति की प्रतिमा के पंडाल का उद्घाटन एनसीपी नेता गुड्डू सिंह द्वारा किया गया

गणपति की प्रतिमा के पंडाल का उद्घाटन एनसीपी नेता गुड्डू सिंह द्वारा किया गया

उद्घाटन करते एनसीपी नेता गुड्डू सिं

हरिहरगंज,पलामू : हरिहरगंज बाजार में गणपति बप्पा मोरया से गूंजा क्षेत्र। नवयुवक गणपति सेवा समिति हरिहरगंज ने इस वर्ष गणपति की प्रतिमा रख कर गणपति पूजा कर रहा है। शनिवार को पंडाल का उद्घाटन एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन संबोधन किया। उन्होंने कहा कि गणपति भगवान सबसे श्रेष्ठ हैं। गणपति की पूजा हर अवसर पर की जाती है, मगर यह खास त्योहार गणपति पूजा का है। इस त्योहार में गणपति पूजा का बड़ा महत्व है। यह महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में काफी श्रद्धा व धूम धाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने का अवसर इस क्षेत्र के लोगों को देने के लिए नवयुवक गणपति सेवा समिति का आभार जताया। कार्यक्रम में नवयुवक गणपति सेवा समिति हरिहरगंज के व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, अध्यक्ष पंकज पासवान, सचिव कमलदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रियांशु जैसवाल, सांस्कृतिक मंत्री हिमांशु गुप्ता ,सतेंद्र साह, तुसार गुप्ता, उपाध्यक्ष कन्हाई विश्वकर्मा, उप सचिव सौरभ पाठक, एनसीपी पदाधिकारी प्रदेश महासचिव अखिलेश मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह हरी,विजय राजवंशी,रजनीश सिंह,हंसराज सिंह,पंकज सिंह,आदि मौजूद थे।

 

हुसैनाबाद , पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal