Home » News Update » अंगवाली पंचायत को फुसरो नगर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर

अंगवाली पंचायत को फुसरो नगर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर

पेटरवार प्रखंड के अंगवाली पंचायत को फुसरो नगर से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा दामोदर नदी पर करोड़ों रुपए खर्च कर पुल का निर्माण किया गया। पुल से दोनों छोर में एप्रोच सड़क बनी है। पुल से जोड़ने के लिए अंगवाली की छोर में लगभग 20 वर्ष पहले पक्की सड़क बनाई गई है। लेकिन दोनों छोर की सड़कें जर्जर हो जाने के कारण राहगीरों को बहुत ही कठिनाई हो रही थी। अंगवाली के ग्रामीणों की मांग पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बालु बैंकर चौक से दामोदर नदी पुल होते हुए अंगवाली मंडप वारी तक पक्की सड़क निर्माण के लिए बेरमो विधायक की अनुशंसा पर सड़क निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कार्य पुल से आम बगीचा तक किया गया है। लेकिन पुल के दूसरी छोर पुल से बालू बैंकर चौक तक का सड़क निर्माण का कार्य नहीं हुआ है।

 

जिससे दामोदर नदी पुल के दूसरे छोर बालु बैंकर के कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के समय में सड़क की स्थित बहुत ही खराब हो गई। जिससे आए दिन फिसल कर कई दो वाहन चालक गिर घायल हो चुके हैं। वहीं उक्त सड़क से दामोदर नदी में पुल बन जाने से अंगवाली सहित कई गांवों के लोगों को सीसीएल के कोलियरी में काम करने वाले लोग सहित पढ़ाई-लिखाई करने वाले बच्चे अन्य जगहों में काम करने वाले लोग व फुसरो बाजार करगली चंदपुरा आदि कई जगहों पर कम समय एवं कम दूरी में आवागमन हो जाता है। वहीं फुसरो नगर सहित अगल बगल के क्षेत्रों के लोगों को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट जाने लिए सुविधा होती है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal