Home » News Update » जारंगडीह केबी कॉलेज के समीप से बाइक की चोरी

जारंगडीह केबी कॉलेज के समीप से बाइक की चोरी

कथारा | बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज के समीप से अज्ञात चोर द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई। खेतको निवासी सह सीसीएल कर्मी वसीउद्दीन ने बताया कि उनका बेटा जावेद हुसैन किसी कार्य से केबी कॉलेज गया हुआ था। बाइक जेएच 09एई 8207 को कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप खड़ी करके कॉलेज गया हुआ था। थोड़ी देर बाद जब लौटा तो बाइक गायब थी। अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का पता नहीं चला। जावेद हुसैन ने गाड़ी चोरी होने का आवेदन बोकारो थर्मल पुलिस को दे दिया है। इधर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

ज्ञात हो इधर 20 से 25 दिनों के अंतराल में जारंगडीह क्षेत्र के दर्जनों घरों में चोरी की घटनाएं घटित हुई है। स्थानीय लोग अपने स्तर से गश्ती दल बनाकर अपने घरों और कॉलोनी की सुरक्षा में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के कार्य प्रणाली से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि आएदिन इस तरह की घटनाओं से हमलोग परेशान हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal