Home » News Update » युवा स्पोर्टिंग क्लब पिपराडीह में सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

युवा स्पोर्टिंग क्लब पिपराडीह में सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट कंजकिरो पंचायत स्थित पिपराडीह में सोमवार को युवा स्पोर्टिंग क्लब पिपराडीह के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच युवा स्पोर्टिंग क्लब कंजकिरो बनाम फुटबॉल क्लब बेरमो के बीच खेला गया।

इसमें खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए बेरमो की टीम 1-0 से बढ़त बना के खिताब अपने नाम कर लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी डुमरी विधानसभा के समाजसेवी दुर्योधन महतो, विशिष्ट अतिथि ऊपरघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू, कंजकिरो मुखिया ललिता देवी, भाजपा नेता मनोज कुमार महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि सीताराम उर्फ बादल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फाइनल मैच का शुरूआत किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी डुमरी विधानसभा के समाजसेवी दुर्योधन महतो ने कहा कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

वहीं जिप सदस्य कुमारी खुशबू ने कहा कि खेल के माध्यम से कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। मैच की दौरान कमेंटेटर मिश्रीलाल महतो ने बीच-बीच में मैच के हास्य व्यंग्य बोलकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। मौके पर पंकज कुमार महतो, खिरोधर महतो, रितेश कुमार महतो, अनंतलाल महतो, रितेश कुमार महतो, भीम महतो, खीरू महतो आदि लोग थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal