झारखंड जनाधिकार महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखंड जनाधिकार महासभा एवं विभिन्न संगठनों के कुछ महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा गंभीरतापूर्वक यथोचित कार्रवाई करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव, झारखंड जनाधिकार महासभा के धर्म वाल्मीकि, फादर टॉम कावला, ज्यां द्रेज, सिराज दत्ता, एलिना होरो, मंथन, दिनेश मुर्मू, आलोका, नितिन मुंडा उपस्थित रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
