Home » News Update » 25 को चतरा व 29 को पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलनः संजय सिंह यादव बोले- विस चुनाव के दौरान तेजस्वी का लगातार होगा दौरा

25 को चतरा व 29 को पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलनः संजय सिंह यादव बोले- विस चुनाव के दौरान तेजस्वी का लगातार होगा दौरा

प्रदेश राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेता तेजस्वी यादव का झारखंड में लगातार दौरा होगा। 25 सितंबर को चतरा और 29 सितंबर को पलामू में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

जयप्रकाश ने कहा कि झारखंड में राजद सम्मानपूर्वक स्थिति में चुनाव लगेगा। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं से पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को परिचित कराया जाएगा। उन्हें विशेष समिति की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में संवाद बैठक हुई। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि राज्य में राजद काफी मजबूत है। राजद की नीतियों को मानने वाले गांव-गांव में हैं। ऐसे में पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

संजय सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में संगठन के सम्मान और स्वाभिमान को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, श्यामदास सिंह यादव, ममता भुइयां, अनिता यादव, कैलाश यादव, डॉ मनोज, रंजन यादव आदि थे।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal