Home » News Update » भाजपा नेत्री सीता सोरेन बोली: जो घर की महिला को सम्मान नहीं दे सके, वे महिला सम्मान की बात कर रहे

भाजपा नेत्री सीता सोरेन बोली: जो घर की महिला को सम्मान नहीं दे सके, वे महिला सम्मान की बात कर रहे

• भाजपा नेत्री ने कहा- चुनावी लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही सरकार

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा है कि आज झारखंड के लोगों को शेर दिल दुर्गा सोरेन की कमी खल रही है। झारखंड का खजाना खाली है, पर हेमंत सरकार चुनावी लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है। सीता मंगलवार को कतरास के तेजबहादुर हॉल में दुर्गा सोरेन सेना द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि झामुमो पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब अपने घर की महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते हैं, तो राज्य की महिलाओं का क्या सम्मान करेंगे। राज्य सरकार किस मद से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राशि दे रही है, इसकी जांच होनी चाहिए। सीता सोरेन ने कहा कि राज्य की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

हेमंत सरकार ने झारखंड में सबसे अधिक आदिवासी, मुस्लिम व युवाओं को ठगने का काम किया है। झामुमो को खड़ा करने में गुरुजी के बाद दुर्गा सोरेन जी का योगदान रहा, लेकिन आज पार्टी ने उनको भुला दिया है। यह सरकार युवाओं को नौकरी नहीं, बल्कि मौत बांटने का काम कर रही है। इस सरकार की लूट की गाड़ी को रोकने की जरूरत है।

दुर्गा सोरेन सेना की कार्यकारी अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष किया था। उसी का परिणाम है कि आज झारखंडियों को अलग राज्य मिला। इससे पूर्व सीता सोरेन ने लोवाडीह चौक पर स्थित दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ में बेटी जयश्री भी थीं। लोवाडीह में दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सीता व जयश्री।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal