झारखंड राज्य हज समिति, रांची के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने मंगलवार को बताया कि हज 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर नं. 4 के माध्यम से बताया कि इसे अब 9 सितंबर से बढ़ा कर 23 सितंबर कर दिया गया है।
वैसे इच्छुक आजमीन ए हज जो 2025 में हज पर जाना चाहते हैं, वे 23 सितंबर की रात 11.59 बजे तक निश्चित रूप से अपना ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म भर दें। आवेदन फॉर्म हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या एंड्रॉयड मोबाइल ऐप ‘हज सुविधा’ के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन के क्रम में हज गाइडलाइंस में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन आवश्यक है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
