• 150 मामले सिर्फ जमीन विवाद के, 97 का तुरंत समाधान
हजारीबाग समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में फरियादी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। सबसे अधिक समस्या जमीन विवाद से जुड़े मामले आए।
कई ऐसे फरियादी पहुंचे जिन्होंने पुलिस कार्रवाई पर ही सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि थाना और कोर्ट के चक्कर काट के पूरा परिवार परेशान हैं। यह भी कहा कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर भूमाफिया कब्जा करते हैं। जब थाना जाता हूं तो मामला अंचल का बता कर अंचल भेजा जाता है और जब तक हम अंचल का चक्कर लगाते हैं तब तक कब्जा करने वाले के साथ पुलिस खड़ी हो जाती है और बाउंड्री करवा देती है। पुलिस भूमाफिया के साथ खड़ी हो जाती है। यह भी कहा कि आप ही बताइए कि जिले में लोग जमीन विवाद से त्रस्त हैं लेकिन कितने भूमाफिया पर अब तक कार्रवाई हुई। लोगों ने कहा कि इस तरह की जनसुनवाई की हर माह आवश्यकता है। अगर ऐसा हो तो लोगों को कोर्ट और थाना का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और मजबूर लाचार को न्याय मिल सकेगा।
कार्यक्रम में डीआईजी वायरलेस अश्विनी कुमार मौजूद थे। जहां एसपी अरविंद कुमार सिंह खुद से सभी टेबल पर राउंड लगाते हुए लोगों की शिकायतों को सुन रहे थे। उसका त्वरित निष्पादन कराने में जुटे थे। सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने इस कार्यक्रम की बेहतर सफलता में महती भूमिका निभाई। सिविलियन मामलों को एसडीओ शैलेश कुमार भी देख रहे थे।
इस कार्यक्रम में कुल 397 मामले आए। जिसमें 150 मामले सिर्फ जमीन विवाह से जुड़े हुए थे। वही 97 मामले पारिवारिक विवाद से जुड़े हुए आए। जबकि 153 अन्य मामले शामिल थे। कुल मामलों में 97 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। बाकी मामलों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन का आश्वासन देकर सभी को पावती रसीद दी गई। फरियादी अपना फरियाद लेकर सीधे डीआईजी और एसपी से मुलाकात कर रहे थे। उनकी फरियाद सुनने के बाद उस मामले को थाना प्रभारी और संबंधित डीएसपी को सुपुर्द कर दिया गया। ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके।
कार्यक्रम पर डीआईजी वायरलेस अश्वनी कुमार ने कहा शिविर का उद्देश्य समस्या समाधान करना है। समाज के अंतिम पायदान तक पुलिस पहुंचे इसके लिए यह बेहतर कदम माना जा रहा है। जिस तरह से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंच रहे हैं ऐसे में कहा जाएगा कि यह कार्यक्रम सफल है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सफल रहा। जिले भर से काफी संख्या में लोग अपनी शिकायत और अपने मामलों को लेकर पहुंचे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
