Home » News Update » झारखंड हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे कटी रही बिजलीः अदालत ने जताई नाराजगी, चीफ सेक्रेटरी और विभागीय सचिव तलब, दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे कटी रही बिजलीः अदालत ने जताई नाराजगी, चीफ सेक्रेटरी और विभागीय सचिव तलब, दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे कटी रही बिजली

झारखंड हाईकोर्ट में लगभग डेढ़ घंटे बिजली कटी रही। इस वजह से कोर्ट की कार्रवाई में लगभग ब्रेक सा लगा रहा। अधिवक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:15 बजे से 11:00 बजे तक झारखंड हाई कोर्ट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली बाधित हो गई थी। कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता अपना काम भी शुरू नहीं कर पा रहे थे। 11 बजे फिर से बिजली बहाल की गई। इसके बाद कोर्ट की कार्रवाई शुरू हो सकी।

महाधिवक्ता के साथ चीफ सेक्रेटरी एल ख्यांगते

चीफ सेक्रेटरी और विभागीय सचिव तलब हाईकोर्ट में बिजली नहीं रहने के इस मामले को अदालत ने गंभीरता से लिया। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव एवं ऊर्जा सचिव को तलब किया। जिसके बाद यह दोनों अधिकारी कोर्ट में हाजिर हुए।

अदालत ने कोर्ट में बिजली व्यवस्था फेल होने पर नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों को मौखिक निर्देश दिए। खंडपीठ ने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि हाईकोर्ट में बिजली में किसी तरह की तकनीकी या दूसरी परेशानी आती है तो बिजली व्यवस्था तुरंत बहाल की जा सके। इस पर मुख्य सचिव एल ख्यांगते और ऊर्जा सचिव ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि हाईकोर्ट में बिजली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की व्यवस्था की जाएगी।

ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार भी पहुंचे हाईकोर्ट

कोर्ट परिसर में बैठे नजर आए अधिवक्ता अधिवक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब लोग हाईकोर्ट पहुंचे तो सारे अधिवक्ताओं के वर्किंग एरिया में अंधेरा छाया हुआ था। जिसके बाद उन्होंने बिजली न होने के पीछे की वजह पता कि तो उन्हें तकनीकी खराबी बताई गई। जिसके बाद अधिवक्ता कोर्ट कोरिडोर में टहलते नजर आए। इसके बाद जैसे ही बिजली बहाल हुई, सामान्य दिनों की तरह वर्किंग शुरू हो गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal