Home » News Update » नदी में मछली मारने के दौरान युवक लापताः गोताखोर के मदद से निकाला गया शव, परिजनों में मातम

नदी में मछली मारने के दौरान युवक लापताः गोताखोर के मदद से निकाला गया शव, परिजनों में मातम

नदी में मछली मारने के दौरान युवक लापता

गिरिडीह शहर के पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो उसरी नदी में मंगलवार को मछली मारने के दौरान गहरे पानी में डूबने से लापता हुए (25) वर्षीय सद्दाम अंसारी का शव बुधवार को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया।

गौरतलब है कि बनखंजो निवासी रियाज अंसारी का (25) वर्षीय पुत्र सद्दाम अंसारी अपने एक दोस्त के साथ नदी में मछली मारने गया था। बनखंजो पहाड़ी के पास वह नदी के एक छोर से दूसरी तरफ जा रहा था। इसी क्रम में नदी पार करने के समय गहरे पानी में डूब गया।

जबकि उसका साथी मोइन अंसारी बचकर बाहर निकल आया। लेकिन सद्दाम तेज पानी के बहाव में बह गया। बाद में घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई। घटना के करीब 12 घंटे बाद दूसरे दिन बुधवार की सुबह युवक का शव नदी से निकाला गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal