पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला करने वालों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई
बोकारो शहर के सेक्टर 4 स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर सुबह तीन अपराधी प्रवृत्ति के लड़के बाइक (JH 9C 6455) पर सवार होकर पेट्रोल लेने पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मचारी पप्पू ने उनकी बाइक में एक सौ रुपए का पेट्रोल डाला। पेट्रोल लेने के बाद वह फरार होने लगे तो कर्मचारी पप्पू ने उसे पीछे से पकड़ लिया। तीनों लड़कों की मंसा मुफ्त में पेट्रोल डलवा कर भाग जाने की थी।
अपराधियों ने इसी चाकू से किया था हमला
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक को पीछे से पकड़ रखा था। जिससे वे भाग नहीं पा रहे थे। इसी बीच बाइक पर बैठे एक लड़के ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार ऐसा था कि कर्मचारी अगर पीछे नहीं हटता तो उसको पेट को छूते हुए निकल जाता। खैरियत ही ऐसा नहीं हुआ। कर्मचारी के हाथ में जख्म हुए। दबोचे गए तीनों बदमाश ये होता देख पंप के अन्य सहयोगी पहुंचकर तीनों लड़कों को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद इसकी सूचना सेक्टर 4 थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अपनी हिरासत में लेकर आगे कानूनी कार्रवाई में जुट गई। पकड़े गए तीनों युवक सेक्टर 1 के झोपड़ी के निवासी हैं। जिसमें एक का नाम गोलू बताया जा रहा है।
हंगामे के बीच पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया
यही तीनों युवक कुछ देर पहले सेक्टर 1 में 12 हनुमान नगर निवासी अभय कुमार का पर्स और मोबाइल छीन के भाग रहे थे। पीड़ित अपनी चचेरी बहन को स्टेशन से छोड़ने सेक्टर 1 गए हुए थे। इसी क्रम में तीनों अपराधियों ने अभय कुमार को निशाना बना लिया। उनके साथ मारपीट कर पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद तीनों अपराधी पेट्रोल पंप में चाकू की घटना को अंजाम दिया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
