Home » News Update » BIG BREAKING : सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर

BIG BREAKING : सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर

NEW DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि CPM महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली है। वे लगातार बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि वे लंग्स इंफेक्शन से पीड़ित थे लिहाजा दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। गौरतलब है कि CPM नेता सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद AIIMS के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही हाल ही में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।

विदित है कि सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में मद्रास (चेन्नई) में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। मां कल्पकम येचुरी सरकारी अधिकारी थीं। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की। 1975 में सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे।

साल 1975 में जब सीताराम येचुरी JNU में पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान इमरजेंसी के समय उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कॉलेज के समय से ही वो राजनीति में आ गए। वो तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। येचुरी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आवास के बाहर पर्चा पढ़ने के चलते सुर्खियों में आए थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal