बेरमो: कथारा जीएम ऑफिस में हिंदी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सी. बी. तिवारी, स्टाफ ऑफिसर (सुरक्षा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीएम ऑफिस के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जी. पी. मंडल, प्रबंधक (कार्मिक), चंदन कुमार, उप प्रबंधक (सीएसआर), और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख थे।

मुख्य अतिथि सी.बी.तिवारी ने अपने संबोधन में कहा,हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, और हमारे राष्ट्र का गौरव है। अंग्रेजी को सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करके हम अपने कार्यों में सरलता और सुलभता ला सकते हैं। यह हमारी मातृभाषा है, जिसे हमें प्रोत्साहित करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रताप सिंह, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) ने किया। हिंदी माह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी इस अवसर पर साझा की गई। इन कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, हिंदी पखवाड़ा, और हिंदी कार्यशाला शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया। सभी उपस्थित लोगों ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अपने योगदान की प्रतिबद्धता दोहराई।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
