बेरमो /बोकारो थर्मल के संत पॉल मॉडर्न स्कूल बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने रांची के विकास विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलीट मीट में चौथे दिन भी दबदबा कायम रखते हुए 6 गोल्ड मेडल जीता,छात्र हेमंती कुमारी ने अंडर 19 की 800मीटरऔर 1500मीटर तथा निशा कुमारी ने अंडर 17 आयु वर्ग की 800मीटर और 1500मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है,निधि कुमारी ने अंडर 14मे शॉट पुट मे स्वर्ण पदक जीता, वही अंदर 17 में लड़कियों ने 4×400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता, बच्चों की इस उपलब्धि में स्कूल के कोच गौतम चंद्रपॉल की अहम भूमिका रही l विद्यार्थियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन पर प्राचार्य स्वाती प्रियंका ने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
