Home » News Update » गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

Latehar : तिहार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शार्प शूटर्स समेत चार को लातेहार पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम अश्विनी कुमार, प्रिंस कुमार, उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव बताये गये। अश्विनी और प्रिंस हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है, वहीं उमेश और सर्विस लातेहार में ही रहता है। चारों के पास से पुलिस ने ढ़ाई किलो गांजा, 25 ग्राम अफीम और दो मोबाइल जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

SP ने बताया कि उन्हें बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शार्प शूटर्स हरियाणा से लातेहार के चंदवा पहुंचे हैं। इलाके का एक बड़ा ठेकेदार इन शूटर्स का टारगेट है। लेवी नहीं देने के चलते उसे टपका देने का हुक्म जारी हुआ है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP कुमार गौरव ने लातेहर SDPO अरविंद कुमार और चंदवा थानेदार रंधीर कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की। गठित टीम बताये गये ठिकाने यानी सासंग के एक यात्री शेड के पास देर शाम करीब साढ़े सात बजे पहुंची। वहां 7-8 लड़के खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उनके हाथ में एक प्लास्टिक का झोला था। टीम पर नजर पड़ते ही लड़के वहां से भागने लगे। एक बाइक पर तीन लोग सवार हो कर भागे। वहीं, बाकी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार तीन बदमाश सहित चार को धर दबोचा।

पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार प्रिस कुमार ने राज खोला कि तिहाड़ जेल में बंद असीम बाबा के इशारे पर ठेकेदार को टपकाने के वास्ते लातेहार आया था। असीम बाबा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इस काम को अंजाम देने के लिए उन लोगों को एडवांस भी दिया गया था। वहीं, बाकी रकम काम होने के बाद देने की बात कही गयी थी। प्रिंस और अश्विनी बस के जरिये दिल्ली से पटना पहुंचा। इसके बाद 6 सितंबर को ट्रेन से रांची पहुंच गया। लालपुर के एक लॉज में सप्ताह दिन तक रुककर सारी प्लानिंग की। इसके बाद 22 सितंबर को रांची से चंदवा पहुंचा। पुलिस ने कांड को अंजाम देने से पहले ऐन वक्त पर बदमाशों को धर लिया और अनहोनी टल गयी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal