Home » News Update » स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निचितपुर: स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी के जयंती समारोह पर निचितपुर -2 विनोद बिहारी महतो प्लस टू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश राम ने विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माला अर्पण एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राम ने अपने वक्तव्य में कहा है विनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे ।वह हमेशा पढ़ो और लड़ो का नारा दिया करते थे एवं अपने अनुयायियों को हमेशा तथ्यों को पूर्ण रूप से समझ कर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने को प्रेरित करते थे साथ ही श्री राम ने कहा की इंडिया गठबंधन सरकार आम जनों को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं झारखंड सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का बकाया बिजली बिल माफ किया । 200 यूनिट तक का बिजली बिल माफ किया । महिला सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को प्रतिमाह 1000 मैया सम्मान योजना के तहत दिया सभी किसानों का 2 लाख तक का ऋण माफ किया। ऐसे आने को योजना सरकार सीधी आम जनों को लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, लग्नदेव यादव ,जेके झा, धनेश्वर ठाकुर, आलम अंसारी, जनार्दन ठाकुर, गंगाधर महतो, राहुल महतो, देवानंद महतो, वासुदेव दास, उपेंद्र दास, दिलीप कुमार दास, बलराम महतो, आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal