Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।

तेनुघाट: सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर 23 सितंबर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया । बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनील कुमार की अगुवाई में अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ उक्त बैठक की गई । इस अवसर पर जिला जज प्रथम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन संभव हो सके । आगे बताया कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एव उच्च न्यायालय के निर्देश पर पूराने मामलों के निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिए हैं । उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है । इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामीला और वारंट पर कार्रवाई करें ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके । कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया । जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बिजली विभाग के अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन होने के लिए सभी को नोटिस भेजा जा रहा है । उन्होंने कहा कि जो भी नोटिस थाना में पहुंचे, उसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि वह अपना मामला न्यायालय में आकर निष्पादन करा सके । जिला जज तृतीय फहीम किरमानी ने भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिए । एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए । बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है उसे तमिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके । साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा । सभी ने यह भी कहा कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे । मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा है । जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका । उम्मीद है इस बार भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा । जिससे हम अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवा सकेंगे । बैठक में उपरोक्त के अलावा सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, शशि शेखर कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, लक्ष्मण चौधरी, राजेश प्रजापति, प्रियांशु मुंडा, अजीत कुमार मुंडा, राजू मुंडा सहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी तथा दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी देवी आदि मौजूद थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal