82 मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का किया निष्पादन।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का दिया जरूरी – निर्देश।
बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। आयोजित जनता दरबार में आमजनों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 82 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उपायुक्त द्वारा किया गया। 
जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, दाखिल – खारिज/एलपीसी, अबुआ आवास, मनरेगा, विस्थापन, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग पियूष, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
