प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। 17 दिनों के अंतराल पर प्रधानमंत्री फिर से झारखंड आ रहे हैं। वे 2 अक्टूबर को रांची आएंगे। राज्य के 32 जनजाति समाज के करीब 800 लोगों के साथ रांची में संवाद करेंगे। इसके बाद हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए परिवर्तन रैली का समापन करेंगे। पहले परिवर्तन यात्रा का समापन 3 अक्टूबर को होनेवाला था, पर कार्यक्रम को एक दिन पहले ही खत्म किया जा रहा है। इसके पहले पीएम 15 सितंबर को रांची और जमशेदपुर आए थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
