Home » News Update » राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा ने विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया, महमूद आलम ने रखी 11 सूत्री मांगें।

राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा ने विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया, महमूद आलम ने रखी 11 सूत्री मांगें।

हजारीबाग, विष्णुगढ़: राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड/अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इस धरने की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी और राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव महमूद आलम ने की, जबकि संचालन कुलदीप रविदास ने किया। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी की उपस्थिति रही।

महमूद आलम ने मांडू विधानसभा क्षेत्र से लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड की समस्याओं पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगें रखीं। इन मांगों में झारखंड आंदोलनकारियों की जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, उन्हें 50-50 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन प्रदान करने, विष्णुगढ़ प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने, पुलिस अनुमंडल मुख्यालय की स्थापना, मदरसा बोर्ड और उर्दू अकादमी की त्वरित स्थापना, तथा वित्त निगम जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल थीं।

धरना के दौरान महमूद आलम और अन्य नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की गई।

राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल मोबिन रिजवी ने आगामी विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए महमूद आलम को मांडू विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामित किया और उन्हें बधाई दी। इस पर महमूद आलम ने सहमति जताते हुए कहा कि अगर जनता उन्हें विधानसभा में चुनकर भेजती है, तो वे अपने सरकारी वेतन का उपयोग मांडू विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे। उनके मुख्य फोकस में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी की समस्याओं का समाधान होगा।

धरना प्रदर्शन में ग्रामीण जनता के साथ राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के कई समर्थक और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें ज़ाकिर बोकारो, नुनु गोपाल, विनोद बिहारी महतो, इस्लाम अंसारी, विमल महतो, जोगेश्वर महतो, निजाम सिद्दीकी, जगलाल साव, खलील अंसारी, और नाजिर हुसैन प्रमुख थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal