Home » News Update » टीम ने बोकारो रेलवे साइडिंग बालीडीह का किया निरीक्षण।

टीम ने बोकारो रेलवे साइडिंग बालीडीह का किया निरीक्षण।

बोकारो: भंडारित कोयला खनिज का किया जांच,अनुज्ञा पत्र में विनिर्दिष्ट शर्तों का संबंधित डीलर्स द्वारा नहीं किया जा रहा था अनुपालन।

सभी संबंधित 21 डीलर्स को शर्तों का अनुपालन का दिया गया निर्देश, प्रदूषण बोर्ड ने भी प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था सुव्यवस्थित करने को कहा।

उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर खनन विभाग, सीसीएल सर्वे टीम, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने किया बोकारो रेलवे साइडिंग का जांच, त्रुटियों को दूर कर अनुपालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

उपयुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला खनन विभाग, सीसीएल सर्वे टीम, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बोकारो स्टील सिटी रेलवे सीडिंग (बीकेएससी) बालीडीह का निरीक्षण किया गया।

टीम ने संयुक्त रूप से भण्डारित कोयला खनिज की मापी एवं नमूनों का संग्रहण किया। माफी के दौरान सर्वे दल द्वारा ईटीएस टोटल स्टेशन (ETS Total Station) जीओ मैक्स (ZEO MAX) का प्रयोग किया गया। साथ ही, भंडारित क्षेत्र पर रॉ-डाटा लिया गया, जिसे ऑटो प्लॉटर सॉफ्टवेयर वर्जन 3.9 से रॉ-डाटा फीड कर आयतन निकला गया। खनिज का भंडारण ग्रेड वार वेरिएशन लीमीट (+/-5%) अंतर्गत पाया गया।

निरीक्षण में संयुक्त टीम ने पाया कि पावर सेक्टर से संबंधित 21 डीलर्स निबंधन के शर्तों का अनुपालन नहीं कर रहें हैं। डीलर्स निर्गत अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) में विनिर्दिष्ट शर्तों के अनुसार कोयला खनिज का भंडारण श्रेणीवार एवं अनुज्ञापत्रवार (लाइसेंस के अनुरूप) नहीं कर रहें है। बल्कि, कोयला का भंडारण संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने संबंधित सभी 21 डीलर्स को निबंधन के शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन* करने का निर्देश दिया है।

वहीं,झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा रेलवे साइडिंग के लिए जारी कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) के शर्तों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

टीम ने निरीक्षण क्रम में निम्न त्रुटियां पाई है।

कोल स्टॉक क्षेत्र में फिक्स्ड वाटर स्प्रींकलर्स की स्थापना नहीं की गई है और ना ही उचित जल छिड़काव की व्यवस्था पाई गई।

कोयले का स्टॉक बाउन्ड्रीवाल की ऊँचाई से अत्यधिक ऊँचाई तक किया हुआ पाया गया, जिसके कारण हवा बहाव के दौरान डस्ट उत्सर्जन की संभावना बनी हुई है।

पहुँच पथ पर अत्यधिक मात्रा में कोल डस्ट का जमाव पाया गया, जिसके कारण वाहनों के आवागमन के दौरान धूल-कण का उत्सर्जन हो रहा था।

रेलवे साइडिंग एवं कोल स्टॉक क्षेत्र में गालैंड ड्रेन एवं सिल्टेशन पॉण्ड का निर्माण नहीं किया गया है।

उक्त स्टॉक के दक्षिण दिशा में बाउन्ड्रीवाल के बाहर अत्यधिक मात्रा में कोयला का स्टॉक पाया गया, जहां पर प्रदूषण नियंत्रण हेतु कित्ती प्रकार की व्यवस्था नहीं पाई गई।

जिला खनन पदाधिकारी ने संबंधित डीलर्स/विभाग को निर्देशित किया है कि, उक्त सभी त्रुटियों को दूर करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करें।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal