Home » News Update » ओरमांझी झामुमो प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा का हुआ गठन।

ओरमांझी झामुमो प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा का हुआ गठन।

कलाम आजाद क़ो अल्पसंख्यक व सुरेश महतो किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया

सैकड़ो लोगों ने झामुमो का दामन थामा,

ओरमांझी:ओरमांझी झामुमो प्रखंड कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो कि अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के गठन क़ो लेकर चकला पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित किया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला फरीद खान व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष झूब्बू लाल महतो शामिल हुए,बैठक के दौरान कलाम आजाद क़ो अल्पसंख्यक मोर्चा व सुरेश महतो को किसान मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया,वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मकबुल अंसारी व मनान अंसारी सचिव मिठू नायक कोषाध्यक्ष इरफान अंसारी सह सचिव हाफिज खान, शेख साजिद, सूरज बेदिया संगठन सचिव मेहंदी हसन क़ो बनाया गया।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा,जिन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा और माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया गया,बैठक में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने पार्टी के दामन थामने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की जीत सुनिश्चित हैं,सभी 81 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी,सभी कार्यकर्ता पार्टी में एक सिपाही की तरह कार्य करें,भाजपा में 18 सालों तक झारखंड को लूटने का काम किया है, सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड के विकास कर सकती है,सभी कार्यकर्ता दम लगाकर एक बार फिर से हेमंत सोरेन को जीत दिलाएं.झारखंड अलग राज्य हमें आंदोलन की बदौलत मिला है, कईयों ने गोली खाई है अपनी शहादत दी है तब जाकर यह झारखंड राज्य बना है। आज यहां ओरमांझी में हो रहे बैठक में आपको मैं बताना चाहता हूं कि यह ओरमांझी भी आंदोलन का गवाह रहा है। झारखंड में 17-18 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा और उन्होंने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। आज 5 वर्षों से झामुमो नेतृत्व वाली सरकार है, जिसमे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा कई विकास कार्य किए गए और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, और इसी का परिणाम है कि झामुमो के प्रति यहां के लोगों का विश्वास बढ़ा है झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन आज दिनों दिन मजबूत हो रहा है। हम हमारे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सिपाही है। हम सभी को पार्टी को मजबूत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ती तक पहुंचाने का काम करना है।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू,पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुदुस अंसारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बचन उरांव,हारून रशीद,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, सचिव सुजीत कुजूर,युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव साजिद कौसर,उपाध्यक्ष अशोक मुंडा,जहुर अंसारी,मुस्लिम फैजी सहित जिला व प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal