Home » News Update » खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान।

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान।

अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते तीन ट्रैक्टर जब्त, पेटरवार थाना क्षेत्र का मामला।

बोकारो: सोमवार को उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जिसमें पेटरवार थाना अंतर्गत भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने पेटरवार – दांतू मुख्य सड़क पर बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज की गई।

उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal