Home » News Update » गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लातेहार का यह इलाका

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया लातेहार का यह इलाका

Latehar : लातेहार का बोखाखाड़ जंगली इलाका यानी सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से आज थर्रा उठा। बोखाखाड़ जंगल लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत में है। दरअसल, JJMP के उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से करीब 200 राउंड गोलियों ताबड़तोड़ चलायी गयी। इस एनकाउंटर में गोली लगने से दो जवान जख्मी हो गये। झारखंड जगुआर के जख्मी जवानों में पलामू के रहने वाले नरेंद्र पांडेय और चाईबासा के रहने वाले राम सिंह शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि बोखाखाड़ जंगल में 15-20 उग्रवादी दो घरों में पनाह लिये हुये हैं। इनमें JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी शामिल है। मिली इंफॉर्मेशन को SP ने गंभीरता से लिया। तुरंत SDPO अरविंद कुमार की देखरेख में टीम गठित की और रेड के लिये भेज दिया। गठित टीम बताये गये ठिकाने पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक गोलियां चलती रही। इसी दरम्यान दो जवानों को गोली लग गयी। वहीं, पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी गोली दागते हुए जंगल की ओर भाग निकले। एनकाउंटर के बाद पुलिस की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से पुलिस को तीन बंदूक, कई पिट्ठू बैग और रोजाना इस्तेमाल करने वाले कई सामान मिले। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal