Home » News Update » ओरमांझी प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे।

ओरमांझी प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे।

मांगे पूरी नहीं हुई तो संयुक्त रूप से सभी वार्ड सदस्य देंगे इस्तीफा:सोना लाल महतो 

ओरमांझी:ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों ने अपने विभिन्न जायज मांगों को लेकर मंगलवार क़ो वार्ड सदस्य संघ के महासचिव सोना लाल महतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना पर बैठ गए और सरकार से वार्ड सदस्यों के हित में फैसला लेने कि बात करते हुए प्रदर्शन किया, धरना के समापन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार को मांग पत्र सौंपा.इस अवसर पर वार्ड सदस्यों ने बताया कि सरकार और संविधान के द्वारा दिए गए कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक पालन कर रहे हैं,परंतु सरकार एवं सरकारी विभाग द्वारा हम सभी वार्ड सदस्यों का अधिकारों का हनन किया जाता है,हम सभी वार्ड सदस्यों का मानदेय एवं दैनिक भत्ता प्रतिदिन कार्यरत रहने के बावजूद वृद्धा पेंशन से भी काम है, मानदेव भी आंदोलन करने के बाद मिलता है, 3 वर्ष बीत जाने पर भी अभी तक दैनिक भत्ता नहीं मिला है, सरकार के द्वारा वार्ड सदस्यों के प्रति इस तरह के व्यवहार से हम सभी वार्ड सदस्य काफी निराशा है,और अपमानित तथा ठगा महसूस कर रहे हैं. हम लोग सरकार से मांग करते हैं कि वार्ड सदस्यों का मानदेय 10 हजार किया जाए, दैनिक भत्ता प्रतिदिन का नियमित भुगतान किया जाए, यात्रा भत्ता नियमित भुगतान किया जाए, पेंशन मानदेव का 50% लागू किया जाए, दुर्घटना बीमा सरकार की ओर से 50 लख रुपए का प्रत्येक वार्ड सदस्यों को किया, पंचायत का टाइड़ एंड अनटाइड फंड कर के लिए भिंडर तथा लाभुक समिति का चयन पंचायत कार्यकारिणी समिति द्वारा करना सुनिश्चित किया जाए, सभी सरकारी योजना जैसे अबू आवास प्रधानमंत्री आवास मैया योजना इत्यादि में वार्ड सदस्यों क़ो दी जाये, इस दौरान संघ के महासचिव ने बताया कि अगर हम वार्ड सदस्यों की मांग पूरी नहीं होती तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे,और संयुक्त रूप से इस्तीफा भी देंगे. मौके पर मुख्य रूप से आरती देवी खुश्मा उरांव,जेबू मुंडा,अफसाना खातून नीतू बैग,विमला कुमारी,सुनीता मुंडा, सुषमा देवी,मंसूर अंसारी, लाडो परवीन करमू पाहन,शेखअसगर खान,जोगिता देवी,मनी देवी,मग्नू मुंडा, किरण देवी, लिलांबर खरवार,मीना देवी सहित अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal