Home » News Update » पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी।

पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी।

मौके से 3000 केजी जावा महुआ एवं 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त, टीम ने सामग्रियों को किया नष्ट।

बोकारो: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने *पेटरवार थाना अंतर्गत चांदो ग्राम में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की।

मौके से उत्पाद टीम ने 3,000 केजी जावा महुआ शराब एवं 150 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया। छापेमारी के क्रम में फरार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट महेश दास उपस्थित थे।

जानकारी हो कि, विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal